फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ऑटो की टक्कर से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जोगियाबीर गांव के पास शनिवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार 28 वर्षीय मजदूर विशाल चौहान की मौत हो गई। उसे पीछे से आ रही तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद ऑटो चालक वाहन छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस ने ऑटो को कब्जे में ले लिया है। विशाल चौहान बक्शपट्टी गांव का निवासी था। वह मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा चलाता था। विशाल के पिता महेंद्र चौहान रोजी-रोटी के लिए गुजरात में रहते हैं। परिजनों ने बताया कि शनिवार शाम विशाल छठ पूजा के लिए सामान खरीदने जा रहा था। जोगियाबीर गांव के पास पहुंचने पर यह हादसा हुआ।
सूचना पर परिजनों ने विशाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि ऑटो को जब्त कर लिया गया है। ऑटो चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें