फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सरसों के खेत में मिला मजदूर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 13 और 14
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अहरौला। थाना क्षेत्र के कंदरा गांव में सरसो के खेत में बृहस्पतिवार की सुबह एक मजदूर का शव मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची छानबीन में जुट गई। वहीं लोगों द्वारा गमछे से गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

कंदरा गांव में स्थित सपा विधायक रमाकांत यादव के ईंट भट्ठे पर काम करने के लिए झारखंड प्रांत के जिला और थाना गुमला निवासी जय श्री साहू 35 पुत्र किशोर साहू एक दिन पहले ही मजदूरी करने के लिए पहुंचा था। उसका चचेरा भाई विकास छह माह से भट्ठे पर मजदूरी का काम करता था। बुधवार की रात वह खाना खाकर सोने चला गया। सुबह लोगों ने भट्ठे से कुछ दूरी पर स्थित सरसो के खेत में शव देखा। शव के गले में लाल गमछा लिपटा हुआ था। शव की शिनाख्त उसके भाई ने जय श्री साहू के रूप में की। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई। मौके पर फोरेंसिक टीम के साथ आला अधिकारी भी पहुंच गए हैं। उनके द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की कार्रवाई की जा रही है। मृतक दो पुत्रों का पिता था। पत्नी दिल्ली में मजदूरी का करती हैं और बच्चे झारखंड में रहते हैं।
विज्ञापन

मजदूर एक दो दिन पहले ही काम करने आया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत हार्ट अटैक से मौत बताई गई है। फिलाहल मामले की जांच की जा रही है।
चिराग जैन, एसपी ग्रामीण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें