फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बिजली के तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के छाऊ गांव में रविवार शाम करीब सात बजे बिजली के तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

छाऊ गांव निवासी केदार (40) मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। रोज की तरह रविवार को भी वह काम पर गए थे। शाम को काम खत्म कर घर लौट रहे थे। घर के पास पहुंचते ही वह बिजली के तार की चपेट में आ गए।
हादसे के बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। केदार की मौत की खबर मिलते ही पत्नी सुनीता देवी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह परिजनों ने गंभीरपुर थाने में तहरीर दी। गंभीरपुर थाना प्रभारी अमित कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें