फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जर्जर पंचायत भवन को गिराते समय छत से दबकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर थानाक्षेत्र के करौती गांव में शुक्रवार की शाम जर्जर पंचायत भवन को गिराते समय छत गिर गई। इससे मजदूर छत के मलबे से दबकर घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहनगर ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

करौती गांव में भवन के पुनर्निर्माण के लिए प्रधानपति शुक्रवार को मजदूरों को लगाकर भवन को गिरवा रहे थे। इस कार्य में राधेश्याम (58) भी लगे थे। काम के दौरान अचानक भवन की छत का मलबा भरभराकर गिर पड़ा। इसमें राधेश्याम दब गए। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें मलबे से बाहर निकाला और सीएचसी मेंहनगर ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम प्रधान के पति रामशरण वर्मा ने बताया कि राधेश्याम सीढ़ी पर खड़े होकर ध्वस्त हो रहे कार्य को देख रहा था। इसी बीच गिर रहे छत की कंपन से राधेश्याम अचानक छत के नीचे जा गिरा, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। सीएचसी पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक तीन पुत्र व एक पुत्री का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें