निजामाबाद तहसील क्षेत्र के फरिहा चौकी अंतर्गत कोटिया जहांगीरपुर गांव निवासी रमेश (32) पुत्र चंद्रभान की शनिवार को बिजली गिरने से मौत हो गई। वह सुबह गांव के बगल में स्थित नदी के किनारे गए थे। इसी दौरान गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने लगी। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से रमेश की मौके पर ही मौत हो गई। रमेश को दो बेटियां हैं। रमेश के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। घर पर मां, पत्नी सोनम हैं। मृतक परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। जानकारी मिलने के बाद क्षेत्रीय लेखपाल सहित फरिहा चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।