आजमगढ़ जिले की जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के असरफपुर मोड़ के पास सोमवार देर रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक तमंचा व बाइक बरामद हुई है। गिरफ्तार बदमाश सोफियान और शिवम यादव जेल में बंद माफिया ध्रुव कुमार सिंह कुंटू के सहयोगी हैं।
एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बदमाशों ने पूछताछ में अपना नाम सोफियान पुत्र जुम्मन निवासी समुद्रपुर थाना कोतवाली जीयनपुर व शिवम यादव पुत्र लच्छी राम यादव निवासी आरिफपुर बनौरा थाना जीयनपुर कोतवाली बताया। गिरफ्त में आए बदमाशों में शामिल सोफियान गैंगेस्टर में पाबंद व कुंटू के सहयोगी रिजवान का सगा भाई है।