फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कागज' पर नहीं थम रहा विवाद, अब फिल्म के असली नायक ने निर्माता पर लगाया ये आरोप 

Tue, 12 Jan 2021 07:18 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
सतीश कौशिक - फोटो : Instagram
विज्ञापन

कागज फिल्म को लेकर विवाद नहीं थम रहा है। पहले प्रख्यात गायिका शारदा सिन्हा ने उनके गाए गाने का प्रचार-प्रसार न होने पर नाराजगी जताई। वहीं अब फिल्म के असली नायक यानी लालबिहारी मृतक ने निर्माता सतीश कौशिक पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने एफआईआर दर्ज करने के लिए मंगलवार को ऑनलाइन तहरीर दी। 

विज्ञापन


डीएम और एसपी को भेजे गए पत्र में लालबिहारी मृतक ने बताया है कि वर्ष 2003 में फिल्म लेखक इम्तेयाज हुसैन फिल्म निर्माता सतीश कौशिक को लेकर मुंबई से उनके पास आए थे। उन्होंने उनके संघर्षों पर आधारित ‘मैं जिंदा हूं’ नाम से फिल्म बनाने की बात कही थी। आरोप लगाया कि कौशिक ने उन्हें धोखा देकर अंग्रेजी में लिखे कागजात पर हस्ताक्षर कराकर सभी अधिकार छीन लिए।

इसके बाद उन्होंने उनके जीवन पर आधारित फिल्म ‘कागज’ बनाई। दावा किया कि फिल्म में उनके लिखे दो गाने भी हैं। बताया कि इस फिल्म में अछूत शब्द का इस्तेमाल कर एक संप्रदाय को नीचा दिखाकर घृणित कार्य किया गया। न्यायपालिका और विधानसभा का अपमान किया गया। बताया है कि वह किसान के बेेटे हैं।
विज्ञापन


लेकिन उन्हें बैंडबाजा वाला बनाकर लालबिहारी मृतक के स्थान पर भरत लाल मृतक कहा गया। बताया कि वह पूजा-पाठ में विश्वास नहीं रखते हैं। लेकिन फिल्म में पूजा-पाठ, घंटा बजाने, करवाचौथ आदि दिखाकर उन्हें अछूत कहकर अपमानित किया गया। कहानी को तोड़-मरोड़कर दिखाया गया, जो धोखाधड़ी है। उन्होंने सतीश कौशिक और काल्पनिक संवाद लिखने वाले के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें