फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंटू सिंह का गुर्गा चढ़ा हत्थे, कूटरचना कर लिया था होम्योपैथ कॉलेज की मान्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर होम्योपैथिक कॉलेज की मान्यता लेने वाले माफिया कुंटू सिंह के सहयोगी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके घर से पकड़ा गया।
विज्ञापन

कुंटू सिंह ने जीयनपुर में गिरजाशंकर सिंह स्मृति महाविद्यालय खोला था। जीयनपुर क्षेत्र के शेखमौली गांव निवासी राजेंद्र यादव ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर इसी महाविद्यालय में कुंटू की मां विद्यावती देवी के नाम से होम्योपैथिक फार्मेसी कॉलेज की मान्यता ले ली। कुंटू के पिता के नाम पर स्थापित महाविद्यालय के भवन को ही होम्योपैथिक फार्मेसी कालेज का भवन बताया गया था। कुंटू पर कार्रवाई शुरू हुई तो इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ और 24 जून 2021 को जीयनपुर कोतवाली में राजेंद्र यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। उस पर आरोप था कि गिरजा शंकर सिंह स्मृति महाविद्यालय की बिल्डिंग पर विद्यावती होम्योपैथिक फार्मेसी कॉलेज का बोर्ड लगाकर निरीक्षण करवा दिया गया और जांच कमेटी के अधिकारियों से साठगांठ करके पंजीकरण करा लिया। मुकदमे के बाद से ही राजेंद्र यादव फरार था। सोमवार को मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने राजेंद्र यादव को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें