फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंटू की 27.54 लाख की संपत्ति और होगी कुर्क, आजमगढ़ जिलाधिकारी ने दिया आदेश

Wed, 17 Mar 2021 12:55 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

आजमगढ़ के कुख्यात अपराधी ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह पर प्रशासन का शिकंजा लगातार कस रहा है। पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी ने उसकी 27.54 लाख रुपये कीमत की एक और संपत्ति को कुर्क करने का आदेश जारी किया है। यह संपत्ति शहर के हरवंशपुर मुहल्ले में है।

विज्ञापन


ध्रुव कुमार सिंह पर पांच दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसमें हत्या के 33 मामले हैं। पुलिस के अनुसार कुंटू सिंह संगठित गिरोह का सरगना है और उसके गिरोह में आठ सक्रिय सदस्य हैं। वर्ष 1994 में कुंटू सिंह की हिस्ट्रीशीट खोली गई थी। पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की हत्या के बाद कुंटू सिंह चर्चा में आया।

मार्च 2020 में तत्कालीन एसपी त्रिवेणी सिंह की आख्या पर तत्कालीन डीएम एनपी सिंह ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी और उसकी संपत्ति चिह्नित कर कुर्क करने का आदेश दिया था। उसकी करोड़ों रुपये की चार संपत्तियों जब्त कर लिया गया था। इसके बाद कुंटू व उसके परिजनों की एक करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई।
विज्ञापन


लखनऊ में अजीत सिंह की हत्या के बाद कुंटू पर फिर शिकंजा कसा जाने लगा है। प्रशासन ने जीयनपुर कस्बा स्थित एक मकान को ध्वस्त करा दिया जबकि बेलइसा क्षेत्र स्थित एक अन्य मकान को सीज कर दिया। कुंटू सिंह कासगंज कारागार में बंद है।

अब एसपी सुधीर कुमार की रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने कुंटू सिंह की पत्नी वंदना सिंह के नाम हरवंशपुर में स्थित मकान को भी कुर्क करने का आदेश जिलाधिकारी राजेश कुमार ने जारी कर दिया है। 405 वर्ग मीटर में स्थित इस मकान की सर्किल रेट से कीमत 27.54 लाख रुपये आंकी गई है। तहसीदार सदर से जल्द कार्रवाई करने को कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें