फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में एसटीएफ और पुलिस से हुई मुठभेड़ में कुख्यात पशु तस्कर गिरफ्तार, 25000 का घोषित था इनाम

Wed, 17 Mar 2021 12:37 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
arrest - फोटो : istock
विज्ञापन

एसटीएफ और आजमगढ़ जनपद पुलिस ने मंगलवार देर रात सोमवार पुलिया के पास हुई मुठभेड़ में कुख्यात गो तस्कर और 25000 के इनामी बदरे आलम उर्फ कल्लू निवासी बिंदवल थाना बिलरियागंज को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में गोली लगने से घायल बदरे आलम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बिलरियागंज का बदरे आलम थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। उसके ऊपर गो तस्करी के लगभग 22 मुकदमे जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। महाराजगंज थाने की ओर से उसके ऊपर ₹25000 का इनाम भी घोषित किया गया था। बदरे आलम की गिरफ्तारी में स्थानीय पुलिस के साथ ही एसटीएफ की टीम भी लगी हुई थी।

मंगलवार को एसटीएफ की टीम उप निरीक्षक सत्येंद्र विक्रम सिंह के नेतृत्व में बदरे आलम की गिरफ्तारी के लिए जनपद पहुंची थी। सूचना मिली थी कि बदरे आलम दीदारगंज थाना क्षेत्र के सोंगर पुलिया के पास से भादो की तरफ जाने वाला है। पुलिया के पास दीदारगंज थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने घेराबंदी की तो एक मोटरसाइकिल पर दो लोग आते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन


रोकने पर बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और भादो गांव की तरफ भागने लगे। उधर, थानाध्यक्ष बिलरियागंज धर्मेंद्र कुमार सिंह ने भादो ईट भट्टे की तरफ से भी घेराबंदी कर दी थी। अपने आप को पुलिस से गिरता देखकर के बदमाश फायरिंग करते रहे। इस दौरान पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में बाइक सवार एक बदमाश गोली लगने से गिर गया।

दूसरा बदमाश अंधेरे का लाभ लेकर भागने में सफल रहा। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश 25000 का इनामी बदरे आलम उत्तर पुत्र नजीर है। उसके पास से तमंचा और कारतूस के साथ ही डीएल भी बरामद हुआ है। गोली लगने से घायल बदरे आलम को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। फरार बदमाश की तलाश की जा रही है। बदरे आलम के ऊपर जनपद के विभिन्न थानों में 22 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें