फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कोयलसा ने जीता अंडर-17 और अंडर-19 कबड्डी का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
जनता इंटर कॉलेज अहरौला परिसर में शुक्रवार को तहसील स्तरीय एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र की 15 टीमों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने विभिन्न मुकाबलों में दमखम दिखाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक बृजेश कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि रणधीर सिंह, उद्योग इंटर कॉलेज कोयलसा के प्रधानाचार्य ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया।
प्रतियोगिता के अंडर-17 बालक वर्ग में कोयलसा इंटर कॉलेज की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि विद्यावती इंटर कॉलेज शाहपुर की टीम दूसरे स्थान पर रही। बालिका वर्ग में किसान बालिका इंटर कॉलेज प्रथम और पटेल इंटर कॉलेज अतरौलिया की टीम द्वितीय रही।
विज्ञापन

वहीं अंडर-19 बालक वर्ग में कोयलसा इंटर कॉलेज ने प्रथम तथा जनता इंटर कॉलेज अहरौला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका कॉलेज के खेल शिक्षक संतोष प्रजापति और सुनील यादव ने निभाई।
विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। अंत में प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर रिपूदमन सिंह, सुरेंद्र चौबे, प्रवीण सिंह, सत्य प्रकाश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें