फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पाट मोहल्ले में भी कोटेदारों ने हड़प लिया कार्डधारकों का राशन

विज्ञापन
मुबारकपुर के नयापुर सिकठी में राशन बांटते राजस्व निरीक्षक और प्रधान। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
मुबारकपुर। चक सिकठी के नया पुरवा को हाट स्पॉट घोषित किया गया है। लोगों के घरों से निकलने और यहां आने पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगा दी गई है। इससे उनके सामने खाने की भी दिक्कत है। इसके लिए प्रशासन की ओर से कार्डधारकों को नि:शुल्क और सशुल्क राशन दिया जा रहा है। वहीं, कोटेदार हैं कि इस विषम परिस्थितियों में गरीबों का राशन हड़पने से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

चकसिकठी गांव में कोटे की दो दुकान है। एक कोटे की दुकान पर 565 पात्र गृहस्थी और अंत्योदय 72 और दूसरी कोटे की दुकान पर पात्र गृहस्थी 618 और अंत्योदय के 73 कार्ड धारक सहित कुल 1328 कार्डधारक हैं। शासन की ओर से प्रति यूनिट पांच किलो राशन देने के निर्देश हैं। कोटेदारों की ओर से इस विकट स्थिति में किसी से पांच किलो तो किसी से 10 किलो तो किसी मनमाना कटौती का जा रही है। इसके अलावा नपा क्षेत्र के सभी कोटेदारों की ओर से भी प्रत्येक कार्ड धारकों को राशन वितरण में पांच किलो राशन की कटौती की जारही है। कार्डधारकों के ये डर सता रहा है कि कोटेदार उनका राशन कार्ड कटवा देगा। इससे वो विरोध भी नहीं कर पा रहे हैं। यहीं नहीं निर्धारित मूल्य से काफी बढ़ाकर मूल्य लिया जा रहा है।
पांच यूनिट पर पांच किलो राशन
गांव के रिजवान अहमद ने बताया कि मेरे परिवार में पांच यूनिट का कार्ड है। कोटेदार की ओर से मात्र पांच ही किलो राशन के रूप गेहूं देकर 25 रुपये लिया गया। ऐसे में 20 किलो राशन की कटौती की गई है।
विज्ञापन

सात यूनिट पर 25 किलो राशन
इरशाद अहमद ने बताया कि मेरा सात यूनिट का कार्ड है। कोटेदार द्वारा 25 किलो राशन के रूप में गेहूं देकर 75 रुपये लिया गया। डर के मारे विरोध भी नहीं करते हैं। नहीं तो मेरा राशन कार्ड ही कट जाएगा।
पांच किलो की कटौती
गांव के नूर असलम ने बताया कि मेरे परिवार में सात यूनिट का कार्ड है। लेकिन 10 किलो चावल और 20 गेहूं कुल 30 किलो राशन मिला है। विरोध करने पर कहा गया कि इतना ही राशन ऊपर से आया है, लेकर जाइये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें