फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सभा ने फूंकी भूमि अधिग्रहण बिल की प्रतियां

Fri, 24 Apr 2015 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय किसान महासभा की बैठक गुुरुवार को अंबेडकर पार्क में हुई। इसमें भूमि अधिग्रहण बिल पर चर्चा हुई। बैठक के बाद कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट चौराहे पर पहुंचे और भूमि अधिग्रहण बिल की प्रतियां फूंकी। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड इम्तियाज बेग ने कहा कि यह अध्यादेश किसानों के लिए मौत का फंदा है। इसलिए इसका प्रबल विरोध होना चाहिए। कहा कि संपूर्ण प्रदेश प्राकृतिक आपदा से प्रभावित है।
विज्ञापन


किसानों को 15000 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से सहायता मिले और किसानों के सभी देय माफ हों। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कमला राय, जिलामंत्री रामअजोर यादव, उपमंत्री रामनेत यादव, त्रिलोकी नाथ, श्रीकांत सिंह, सुभाष राय, गुलाब मौर्य, हीरालाल यादव, हरिश्चंद्र, आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें