फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा विवाद को लेकर किन्नर व पंवरिया आपस में भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के सेठाकोली गांव में सीमा विवाद को लेकर किन्नरों और पंवरियों के बीच मारपीट हो गई। मामला रौनापार थाने में पहुंचा जहां दोनों पक्ष एफआईआर कराने की बात को लेकर अड़े रहे। वहीं देरशाम तक पुलिस दोनों पक्षों में सुलह-समझौता कराने में जुटी रही।
विज्ञापन

सेठाकोली गांव निवासी लालू मौर्या के घर बच्चे की पैदाइश पर पहुंचे सफीक पंवरिया नाच-गा रहे थे। उसी समय एक दर्जन किन्नर भी पहुंच गए। सीमा विवाद को लेकर पहले दोनों में कहासुनी हुई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। गोरखपुर जिले के जमीन गोहलपुर हाटा, थाना गगहा के सफीक पंवरिया और आजमगढ़ के अजमतगढ़ निवासी मीणा नायक दोनों साथ रौनापार थाने में पहुंचे। दोनों ने एक-दूसरे पर सीमा अतिक्रमण का आरोप लगाया और मुकदमा दर्ज करने पर अड़ गए। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें