देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मुसाफिरगंज मोड़ पर शनिवार की सुबह अनियंत्रित बाइक के टक्कर से साथी के घायल होने से नाराज छात्रों ने ब्रेकर बनवाने की मांग करते हुए मसीरपुर मोड़ पर आजमगढ़-वाराणसी मार्ग जाम लगा दिया । कोतवाल देवगांव के आश्वासन पर करीब डेढ़ घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के व्यवहरा गांव निवासी पप्पू सरोज (17) पुत्र विजई सरोज लालगंज बाजार के समीप स्थित प्राइवेट विद्यालय में हाईस्कूल का छात्र है। शनिवार की सुबह वह साइकल से स्कूल जा रहा था। मुसाफिरगंज मोड़ पर साइकल में अनियंत्रित बाइक से टक्कर लग जाने से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में भर्ती कराया गया।
इधर पप्पू के घायल होने की सूचना स्कूल के छात्रों को हुई तो वे सड़क पर उतरे और सुबह दस बजे लालगंज-तरवां मार्ग पर जाम लगा दिया। बाद वहां से मसीरपुर मोड़ पर पहुंचे और आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग जाम कर दिेए। जाम लगने की सूचना पर कोतवाल देवगांव नागेश उपाध्याय पहुंचे और जल्द ही ब्रेकर बनवाने का आश्वासन देकर करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खुलवा दिया।