फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिटपुट घटनाओं के बीच 57.13 प्रतिशत मतदान

Sun, 18 Oct 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरे चरण के लिए शनिवार को छिटपुट घटनाओं के बीच छह ब्लाकों में 57.13 प्रतिशत मतदान हुआ। फर्जी वोटिंग, वैलेट पेपर और मतदाता सूची को लेकर बीना पारा और फूलपुर के आंधीपुर गांव में दो घंटे मतदान बाधित रहा। हर ब्लाकों में वोटिंग के दौरान नोंकझोंक होती रही। पवई के गोहरा गांव में रिपोलिंग की मांग को लेकर गांव के लोगों ने मतपेटी ले जा रहे कर्मियों को रोक लिया। इस दौरान बस के टायर को पंक्चर कर दिया गया। बाद में दूसरे वाहन से मतपेेटी स्ट्रांग रूम में पहुंचाई गई। शाम पांच मतदान की समाप्ति के बाद मतपेटियों को विकास खंड मुख्यालयों पर स्थित स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखवा दिया गया।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह सात बजे से जनपद के छह ब्लाकों अतरौलिया, अहरौला, फूलपुर, पवई, मार्टीनगंज और मिर्जापुर में मतदान शुरू हुआ। कारागार मंत्री बलराम यादव ने सेनपुर स्थित पोलिंग बूथ मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह के समय मतदान का प्रतिशत काफी कम रहा लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया लोग अपने दैनिक कार्यों से निवृत्त होकर मतदान केंद्रों पर उमड़ पड़े। सुबहे के दो घटें में जहां 8.66 प्रतिशत मतदान हुआ था। वह शाम होते-होते मतदान की समाप्ति पर 57.13 प्रतिशत तक पहुंच गया।

 निजामाबाद :  मिर्जापुर विकास खंड के बीनापारा स्थित मतदान केंद्र पर फर्जी मतदान को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस नाते दो घंटे तक मतदान  बाधित रहा। बाद में फोर्स ने लोगों को मतदान केंद्र से खदेड़ा और समझा-बुझाकर मतदान शुरू कराया। वहीं जहांगीर गंज के लोगों ने एक बूथ को दूसरी जगह स्थानांतरित करने पर मतदान का कार्य रोक दिया जिसके कारण लगभग एक घंटे तक इस बूथ पर मतदान रुका रहा। अधिकारियों के समझाने पर वोटिंग शुरू हुई।
विज्ञापन


वहीं कोरौली खुर्द में फर्जी मतदान को लेकर दो पक्षों में हाथापाई हुई। अहरौला : विकास खंड के पुरादुबे गांव के लोगों ने वोटर लिस्ट से नाम गायब होने पर नाराजगी जताई। मेंहियापार में फर्जी मतदान को को लेकर दो प्रत्याशी और उनके समर्थक आपस में भिड़ गए। पहले तो कहा सुनी हुई बात में मामला मारपीट तक पहुंच गया। पुलिस ने मारपीट कर रहे लोगों को खदेड़कर भगाया।

मार्टीनगंज : क्षेत्र में चुनाव सकुशल संपन्न हो गया। अतरौलिया : कुछ बूथों पर फर्जी मतदान को लेकर कहा सुनी हुई। अंबारी :  कहीं-कहीं वोटर लिस्ट में नाम न होने से लोगों ने नाराजगी जताई। अंबारी और जाफरपुर कटिकान, सैदपुर में फर्जी मतदान को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। अधिकारियों की गाड़ियां मतदान केंद्रों का भ्रमण करती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें