कृष्णा इंटर कालेज रोडवेज एवं इंटर कालेज बिंद मठिया मुबारकपुर में सोमवार को योग शिविर लगाया गया। इस दौरान बच्चों को लंबाई बढ़ाने, पाचन तंत्र सही रखने आदि योगाभ्यास कराया।
आदर्श योग शिक्षक देवविजय यादव ने बच्चों को लंबाई के लिए विशेष आसनों का अभ्यास कराया। श्वसन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए भस्तिष्का,
पाचन तंत्र को ठीक करने के लिए कपॉलभांति, मस्तिष्क को ठीक रखने के लिए अनुलोम-विलोम, एकाग्रता के लिए भ्रामरी उद्गीथ और प्रणव का अभ्यास कराया गया।
उन्होंने कहा कि यदि यह बच्चे स्वस्थ होंगे तो भारत रोग मुक्त हो जाएगा। वहीं कल्पनाथ यादव ने बच्चों को दिनचर्या को सही रखने से होने वाले फायदे के बारे में बताया।