फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी विद्यालय में महंगे दामों पर खरीद की जांच शुरू

Mon, 02 Apr 2018 12:16 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में नियमों को ताक पर रख कर महंगे दामों पर सामान की खरीद कर शासन की धनराशि का गबन करने और अन्य वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितता की जांच शुरू कर दी गई है। जांच अधिकारी ने सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान शशि कुमार से तीन दिन में वित्तीय एवं प्रशासनिक पत्रावली, खरीद संबंधी अभिलेख और अपना पक्ष उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मामले में बिंदुवार अपना पक्ष रखने को कहा गया है। इससे संबंधित विभाग में खलबली मची है।
विज्ञापन


हिंदू संगठनों ने कुछ दिनों पूर्व हरिवंश मिश्रा के नेतृत्व में जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में नियमों को तोड़कर सामानों की खरीदारी की गई है। जनपद में संचालित 21 कस्तूरबा विद्यालयों में कोटेशन और टेंडर के नियमों की धज्जियां उड़ाकर करोड़ों का गबन किया गया है।

जिलाधिकारी ने मामले की जांच जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ. अर्चना सिंह को सौंपी थी। जांच अधिकारी ने सर्व शिक्षा अभियान के सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी शशि कुमार को पत्र भेजकर जनपद में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में वित्तीय एवं प्रशासनिक पत्रावली, बिल-बाउचर्स, कोटेशन, टेंडर से संबंधित अभिलेख तथा शिकायती बिंदुओं पर उनके पक्ष को तीन दिन के अंदर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में डॉ. अर्चना सिंह ने बताया कि मामले की जांच जल्द पूरी कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन


प्लाईवुड की चौकी 28 सौ में
आजमगढ़। जनपद की 21 कस्तूरबा विद्यालयों में प्रति विद्यालय 20 चौकियों की खरीद पर भी अंगुली उठने लगी है। पिछले दिनों जनपद के प्रति कस्तूरबा विद्यालय 20 चौकियों की खरीद की गई थी। सूत्रों के अनुसार प्लाई बोर्ड की प्रति चौकी 28 सौ रुपये में खरीदी गई, जबकि बाजार में ये चौकी 12 सौ से 15 सौ रुपये की कीमत पर ही उपलब्ध हैं। जांच के दायरे में इसे भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें