पल्हना। स्थानीय बाजार के तिराहे पर करणी सेना के पदाधिकारियों ने मंगलवार को अलीगढ़ यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर का पुतला फूंक विरोध जताया। मांग किया कि यूनिवर्सिटी के छात्र रहबर दानिस की गिरफ्ताथरी की जाए और उसे कालेज से बर्खास्त किया जाए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू, प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र सिंह चौहान व महिला शक्ति प्रदेश अध्यक्ष श्वेता सिंह के निर्देश पर करणी सेना के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में बाजार के तिराहे पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए विरोध जताया गया। उन्होंने यूनिवरवर्सिटी से जिन्ना की फोटो हटाने और हिंदू छात्र-छात्राओं को बराबर का सम्मान देने की मांग की। बताया कि अलीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्र रहवर दानिश हिंदू छात्रों को लॉकडाउन समाप्त होने पर पीतल का हीजाब पहनाने की धमकी दी। शिकायत के बाद भी वाइस चांसलर द्वारा उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी को लेकर विरोध जताया जा रहा है। करणी सेना के युवा शक्ति जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह बिक्की, मंत्री डॉ. संतोष सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष डॉ. रुद्र प्रताप चक्रवर्ती, जिला महामंत्री महेंद्र प्रताप, जिला महामंत्री डॉ. चंदन विश्वकर्मा, बृजेश शर्मा व कन्हैया चौहान सहित आदि उपस्थित थे।