फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलेश तिवारी की हत्या निंदनीय, दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
कौंवर सिंह उद्यान में कमलेश तिवारी की श्रद्धांजलि देते लोग। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की नृशंस हत्या पर अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा ने रविवार को कुंवर सिंह उद्यान में शोकसभा की। महासभा के लोगों ने कमलेश तिवारी के परिजनों को सुरक्षा प्रदान करते हुए पर्याप्त मुआवजा, आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग की। साथ ही पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

महासभा के प्रदेश संरक्षक पंडित सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन ने कहा कि कमलेश तिवारी की हत्या समाज में दहशत पैदा करने के उद्देश्य से की गई है, जो निंदनीय है। वे सदैव हिंदू हितों की बात करते थे, इसके बावजूद प्रदेश सरकार ने उनकी सुरक्षा में कमी की। जिसका लाभ उठाकर कट्टरपंथियों ने हिंदुओं की आवाज को कुचलने का काम किया। महासभा के मंडल अध्यक्ष सौरभ उपाध्याय ने कहा कि स्व. कमलेश तिवारी का बलिदान जाया नहीं जाएगा। समय रहते अगर सूबे के मुखिया ने कोई कठोर कदम नहीं उठाया तो हिंदू संगठन की नाराजगी का उन्हें कोपभाजन होना पड़ेगा। इस अवसर पर हरिबंश मिश्रा, बृजेश दुबे, रामप्रकाश तिवारी, विष्णुकांत चौबे, अरविंद पांडेय, अरूण पाठक, कृपाशंकर पाठक, हलधर दूबे, रामचंद्र राय, गिरीश सेठ, शैलेश राय, अक्षयबर पटेल, सतीश मिश्र, डा. सदानंद मिश्र, संजय कुमार पांडेय, वेदप्रताप पांडेय आदि मौजूद रहे।
वहीं अंबारी में स्थानीय बाजार में हिंदू समाज पार्टी के संस्थापक कमलेश तिवारी की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठनों ने रविवार को बैठक कर विरोध जताया। इस दौरान हत्या की निंदा करते हुए हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मांग न पूरी होने पर आंदोलन की चेतावनी दिया। मारुति उपाध्याय ने कहा कि हिंदू समाज पार्टी के संस्थापक कमलेश तिवारी की हत्या से पूरा हिंदू समाज मर्माहत है। इस घटना में शामिल हत्यारों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। इस मौके पर संतोष कुमार मिश्रा, दिनेश विश्वकर्मा, प्रदीप पांडेय, शैलेश सैनी, राजपाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें