फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलेश हत्याकांड का खुलासा, दंपत्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कंधरापुर थाना क्षेत्र बिसौली गांव के सिवान में सोमवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिला था। पुलिस ने उसकी पहचान तहबरपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी कमलेश पुत्र बनवारी के रुप में की। इस बाबत मृतक के भाई रमेश राम ने कंधरापुर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार भी कर लिया।
विज्ञापन

रमेश राम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि हम अपने ननिहाल आखापुर थाना कंधरापुर में परिवार के साथ रहते है जबकि हमारे भाई कमलेश तहबरपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव स्थित पैतृक आवास पर रहते थे। दो जनवरी की शाम उन्होंने फोन कर बताया कि वे आ रहे है। इसके बाद भाई का फोन स्वीचऑफ हो गया। सोमवार की सुबह बिसौली गांव के सिवान में उनका शव मिलने की सूचना मिली। रमेश की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दिया। बुधवार को पुलिस विवेचना में प्रकाश में आए हरिओम प्रजापति पुत्र दूधनाथ प्रजापति व माया उर्फ संध्या प्रजापति पत्नी हरिओम प्रजापति निवासी मद्दूपुर थाना कंधरापुर को भंवरनाथ मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में हरिओम ने बताया कि कमलेश उसकी पत्नी के मोबाइल पर बार-बार कॉल कर बात करता था। कई बार मैने और पत्नी ने उसे मना किया लेकिन वह नहीं माना। जिस पर हमने उसका मफलर से गला दबा कर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी दंपत्ति का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें