फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News : कलयुगी दोस्त ने किया विश्वासघात; कुदाल से दिया हत्या को अंजाम, पुलिस ने पकड़ा

Wed, 02 Apr 2025 06:29 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

दोस्त की गर्लफ्रेंड से मुलाकात और बातचीत बर्दाश्त नहीं हुई तो दोस्त ने ही मार डाला। कलयुग की ये कहानी आजमढ़ के जियनपुर क्षेत्र की है। जहां दो दोस्त एक युवती से मिलने जाते हैं। पहले का प्रेम प्रसंग होता है और जब वो बाहर नौकरी करने जाता है तब ये युवती से मिलने लगता है। वापस आने पर अपने दोस्त को मौत के घाट उतार देता है। 

 
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक और आरोपी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के फैजुल्ला जहरुल्ला गांव में जिस दोस्त के घर में पनाह ली, उसी दोस्त ने ऐसा विश्वासघात किया जो कोई सपने में भी नहीं सोच सकता। नींद में सोए दोस्त को कुदाल से दो बार प्रहार कर हमेशा के लिए सुला दिया।

विज्ञापन


मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दोस्त के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए उसे बुधवार को फैजुल्लाह जहिरुल्लाह चट्टी से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हत्या में प्रयुक्त कुदाल को बरामद कर लिया। पुलिस घटना की अभी जांच कर रही है।

मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के खालिसा गांव निवासी राकेश कुमार (27) टाइल्स लगवाने का काम करते थे। उसकी दोस्ती आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के फैजुल्ला जहरुल्ला गांव निवासी शैलेश से थी। पुलिस के मुताबिक शैलेश का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन


इसकी जानकारी राकेश को भी थी। जब वह युवती से मिलने आजमगढ़ शहर में आता था तो राकेश को भी अपने साथ लेकर आता था। राकेश ने शैलेश के मोबाइल से युवती का नंबर निकाल लिया। इसके बाद वह युवती से बात करने लगा। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से मिलने भी लगे।

इसकी जानकारी शैलेश को हुई तो वह सहन नहीं कर सका और दोस्ती में विश्वासघात करने का सबक सिखाने का मन बनाया। दो माह पूर्व शैलेश गुजरात चला गया। मार्च माह में ही वह करीब 15 दिन पूर्व घर आया और राकेश को ठिकाने लगाने के बारे में सोचा।

इसके बाद वह 31 मार्च की शाम को राकेश को फोन कर घर बुलाया। जब वह घर पहुंचा तो शैलेश ने उसे अपने दूसरे घर पर ले गया जो गांव से बाहर था। फिर उसे वहीं पर सोने के लिए बोला। रात करीब एक बजे जब राकेश गहरी नींद में सो गया तो शैलेश ने उसके सिर पर कुदाल से दो बार तेजी से प्रहार कर दिया।

इससे राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वह घर के बाहर बने चबूतरे पर चला गया। शैलेश भय के कारण पूरी रात अंदर नहीं गया बाहर ही रह गया। सुबह होने पर वह पूरी तरह से डरा हुआ था इसके बाद वह घर में गया और हत्या में प्रयुक्त कुदाल को उठाया और उसे लेकर घर के पीछे झाड़-झंखाड़ में छिपा कर घर से भाग गया।

विज्ञापन


जिस लड़की से शैलेश बात करता था उसी लड़की का नंबर चोरी से निकालकर राकेश भी बात करने लगा। युवती व राकेश एक-दूसरे से मिलने भी लगे। जिसे शैलेश बर्दाश्त नहीं कर सका और राकेश को अपने घर बुलाकर पहले सुला दिया। जब राकेश गहरी नींद में गया तो उसके सिर पर कुदाल से प्रहार कर हत्या कर दी। आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है। घटना में बाकी की जांच भी की जा रही है।- चिराग जैन, एसपी ग्रामीण आजमगढ़।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें