फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा

विज्ञापन
27 लाटघाट में श्री विष्णु महायज्ञ के लिए निकाली जा रही कलश यात्रा में सिर पर कलश लिए युवतियां। - फोटो : credit
विज्ञापन
लाटघाट। मिश्रपुर स्थित श्री रामजानकी मंदिर मिश्रा कैंपस से बुधवार को श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के तहत 551 कन्याओं सहित महिलाओं और पुरुषों ने गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा बाजार स्थित राम जानकी शिव मंदिर, मिश्रा कैंपस से निकलकर छोटी सरयू नदी पहुंची। यहां विधि-विधान से पूजन के बाद कलशों में जल भरा गया। इस दाैरान जय श्री विष्णु सहित देवी-देवताओं के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।
विज्ञापन

कलश यात्रा में रजादेपुर मठ के मठाधीश महामंडलेश्वर केशव मठ पीठाधीश्वर स्वामी चिदंबरानंद सरस्वती महाराज, आयोजन समिति के अध्यक्ष मनीष कुमार मिश्रा, अलका मिश्रा आदि के अलावा महिलाएं और अन्य लोग शामिल रहे। यज्ञाचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच यात्रा का शुभारंभ हुआ और कलश जल लेकर यात्रा यज स्थल पर पहुंची। यज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने बताया कि यह महायज्ञ समाज में शांति, समृद्धि और सद्भाव का संदेश देगा। आगामी आठ दिनों तक चलने वाले इस महायज्ञ में प्रतिदिन प्रवचन, भजन संध्या एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। बताया कि 13 नवंबर को देवर्षि नारद का पूर्व जन्म शुकदेव आगमन, 14 को सती चरित्र, ध्रुव चरित्र अजामिलोपाख्यान होगा। 15 को प्रहलाद चरित्र, श्रीराम एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, 16 को बाल लीलाएं और गोवर्धन पूजा, 17 को गोपी गीत, कंस वध, भ्रमरगीत, रूक्मिणी विवाह और 18 को भगवान के अन्य विवाह, सुदामा चरित्र की कथा होगी। 19 को पूर्णाहुति, यज्ञ एवं ब्राह्मण भोज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें