सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्रीनगर (सियरहा) में आयोजित श्री रामचरित मानस महायज्ञ और प्रवचन के लिए मंगलवार को यज्ञ स्थल से कलश यात्रा निकाली गई। इसमें शामिल लोगों द्वारा लगाए जा रहे जयकारों से पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया।
कलश यात्रा सियरहा बाजार स्थित यज्ञ स्थल से निकलकर आजमपुर, बड़वा, पहलवानपुर होते हुए भैंसौड़ा पहुंची जहां सरयू नदी से लाए हुए जल को विधिवत पूजन अर्चन के बाद कलशों में भरा गया। उसके बाद कलश यात्रा सीधे यज्ञस्थल पहुंची जहां श्रीश्री 1008 दुर्वशा महामंडलेश्वर रामलाल दास (मौनी बाबा)और ब्रह्मचारी बाबा द्वारा विधि विधान से यज्ञ मंडप में कलश स्थापना का कार्य संपन्न कराया गया।
गाजे-बाजे और हाथी-घोड़े के साथ निकली कलश यात्रा में लोगों द्वारा लगाए जा रहे जयकारों से पूरे क्षेत्र गूंज रहा था। महायज्ञ के बारे में दिनेश राय ने बताया कि यह महायज्ञ 31 मार्च से शुरू हुआ है, 10 अप्रैल को भंडारे को साथ संपन्न होगा। इस मौके पर संजय राय, चंद्रभूषण राय, विरेंद्र राय, हरिमंगल यादव, विरेंद्र मौर्य, नीरज राय, संदीप राय साधू, निशा कांत राय, मनीष राय सूरज, ठाकुर राय आदि उपस्थित थे।