फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैफी आजमी आडीटोरियम का किया गया शिलान्यास

Fri, 16 Oct 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर स्थित एलपीजे इंटर कालेज और कैफी आजमी पाइनियर कांवेंट स्कूल के सभागार में बुधवार की रात सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी और गीतकार जावेद अख्तर को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोग मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत शबाना आजमी और उनके पति जावेद अख्तर ने नामचीन मरहूम शायर कैफी आजमी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद, कलाकारों ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। छात्राओं द्वारा ने मुरलीवाला गीत प्रस्तुत किया। कलाकारों ने वेर्स्टन म्यूजिक पर आधारित कई नृत्य प्रस्तुत किए।

इस दौरान शबाना और जावेद ने संयुक्त रूप से कैफी आजमी आडीटोरियम का शिलान्यास किया। बाद में नगर के गढ़वा बाबा मंदिर के पास बने कैफी आजमी सरोवर का लोकार्पण भी किया। जावेद अख्तर ने सांसद निधि से कैफी आजमी सभागार के लिए 20 लाख रुपये देने के घोषणा की। जावेद अख्तर ने कहा कि स्कूल द्वारा कैफी साहब के लिए जो भी कार्य किया जा रहा है, सराहनीय है। संचालन सांरगधारी यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें