फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैफियात का पहिया जाम होने से उठा धुआं

Fri, 06 Apr 2018 11:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
रानी की सराय में कैपियात एक्सप्रेस से धुआं निरकलने पर बुझाते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैफियात एक्सप्रेस का पहिया शुक्रवार को जाम होने से उसमें से धुआं उठने लगा और गाड़ी रानी की सराय थाना क्षेत्र के जगरन्नाथ सराय आउटर के पास खड़ी हो गई। करीब बीस मिनट कर ट्रेन खड़ी रही। चालक और गार्ड ने दुरुस्त कर ट्रेन को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन


शुक्रवार को कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन यार्ड में धुलाई और मरम्मत के बाद स्टेशन पर पहुंची और निर्धारित समय चार बजकर 25 मिनट पर स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना हुई। ट्रेन आजमगढ़ स्टेशन से जैसे ही करीब तीन किलोमीटर आगे रानी की सराय थाना क्षेत्र के जगरन्नाथ सराय आउटर पर पहुंची कि ट्रेन में इंजन के ठीक पीछे वाले डिब्बे का ब्रेक जाम हो गया और तेज धुआं उठने लगा।

अचानक ट्रेन का ब्रेक जाम होने और झटका लगने से यात्रियों में हडक़ंप मच गया। लोग ट्रेन से नीचे उतरकर घटनाक्रम की जानकारी लेने में जुट गए। घटना के बाद ट्रेन का चालक और गार्ड पहुंचे और अथक प्रयास कर करीब 20 मिनट बाद खराबी को दूर करते हुए ट्रेन को लेकर चले गए।
विज्ञापन


ट्रेन आगे बढ़ने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। इस संबंध में पूछने पर स्टेशन अधीक्षक बाबूूराम ने बताया कि कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन स्टेशन से अपने निर्धारित समय से रवाना हुई है। ट्रेन का ब्रेक जाम होने और धुआं उठने जैसी किसी भी बात की जानकारी उन्हें नहीं है, ना ही किसी ने कोई सूचना ही दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें