फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में कच्चे मकान की दीवार गिरी, दंपती की जान गई

विज्ञापन
सगड़ी के मसुरियापुर में घर गिरने से हुई मौत के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के मसुरियापुर गांव में बृहस्पतिवार रात कच्चे मकान की दीवार गिरने से मलबे के नीचे दबकर पति-पत्नी की मौत हो गई। कच्चे मकान को बारिश से नुकसान पहुंचा था। दंपती की मौत से घर में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसडीएम ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की बात कही है।
विज्ञापन

रौनापार थाना क्षेत्र के मसुरियापुर में बृहस्पतिवार रात को झिनकू राम के कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभरा कर गिर पड़ी। तेज आवाज होने पर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। देखा कि झिनकू राम (65) पुत्र दुखू और उनकी पत्नी लीलावती (60) दोनों मलबे के नीचे दबे पड़े हैं। जब तक लोग दोनों को निकालने की कोशिश करते दोनों की मौत हो चुकी थी। मृतक के दो बेटे रमेश और महेश रोजी-रोटी के लिए मुंबई में रहते हैं। घर पर झिनकू और लीलावती ही रहते थे। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और तहसीलदार सगड़ी को दे दी गई। मौके पर पहुंची रौनापार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार अत्यंत गरीब है। मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता था। एसडीएम सगड़ी अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि दोनों के परिजनों को चार-चार लाख रुपया मुआवजा दिया जाएगा। हर संभव मदद का प्रयास किया जाएगा।

मसुरियापुर यही दीवार गिरने से दो की मौत- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें