फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चा मकान गिरा, मासूम की मौत, दो अन्य घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद। दौलतपुर गांव में रविवार की भोर में कच्चा मकान गिर जाने से मलबे में दब कर मासूम बच्ची की मौत हो गई। वहीं उसकी बड़ी बहन और पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को पीएम के लिए भेज दिया और घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया।
विज्ञापन

दौलतपुर गांव निवासी सोनू नट शनिवार की रात परिवार के साथ अपने कच्चे मकान में सो रहा था। मकान की दीवार ईंट की थी लेकिन मिट्टी से जोड़ी हुई थी। उस पर मड़ई रख कर वह परिवार के साथ रहता था। भोर में लगभग साढ़े चार बजे अचानक कच्चे मकान की दीवार गिर गई और सोनू नट के साथ ही उसकी दो बेटियां अंतिका (4) और उजाला (7) दब गईं। जब तक मलबा हटा कर तीनों को बाहर निकाला जाता तब तक अंतिका की मौत हो चुकी थी। वहीं उजाला और सोनू नट घायल थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मासूम के शव को पीएम के लिए भेज दिया। सोनू नट व उजाला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतका तीन बहनों में सबसे छोटी थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें