फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरा नजर हटने की देर है, हादसा तय

Tue, 12 May 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो मार्ग पर जमीन से मात्र दस फिट ऊपर से गुजरा बिजली का तार मौत को दावत दे रहा है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों बड़ी और छोटी गाड़ियों का आना-जाना रहता है। हाल यह है कि गुजर रही बसों की छत से तार छू रहा है। जिससे आए दिन शार्ट-सर्किट से बिजली भी बाधित हो जाती है। हालांकि अभी तक कोई बड़ी घटना नहीं हुई है। लेकिन शिकायत के बाद भी विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी नहीं जागे तो बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


बता दें कि बिजली चोरी रोकने के लिए पूर्व में विद्युत विभाग द्वारा नगर में एबीसी कंडक्टर केबिल लगाया गया था। तार लगाने में बरती गई लापरवाही के कारण वर्तमान में तार जमीन से मात्र दस फीट ऊपर लटक रहा है। अलीनगर चौक-अमिलो मार्ग पर प्रतिदिन सैकड़ों वाहनों का आना-जाना रहता है।

इस केबिल से प्रतिदिन कई गाड़ियां टकराती रहती है। विशेष रुप से कोई बस या ट्रक जो भी इस मार्ग से गुजरता है उसकी छत से केबिल टकराता रहता है। कई बार तो शार्ट-सर्किट की स्थिति उत्पन्न हो जाती है और तेज आवाज के साथ आपूर्ति ठप हो जाती है। लोगों ने कई बार विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में शिकायत की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


हाल ही में सभासद सुहैल अहमद अंसारी एवं शमीम अख्तर सहित दर्जनों लोगों ने विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता राजेंद्र प्रसाद सहित अधिशासी अभियंता और स्थानीय एसडीओ को प्रार्थना देकर जल्द केबिल ऊपर कराने की मांग भी की थी। लेकिन अभी तक कोई कर्मचारी मौके पर  नहीं गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें