फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से कुचलकर दंपती की मौत

Sun, 30 Aug 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बलिया कल्यानपुर गांव के पास शनिवार की सुबह अनियंत्रित प्राइवेट बस से कुचलकर साइकल सवार दंपती की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बस लेकर भाग रहे चालक को पुलिस ने दबोच लिया। हादसे के वक्त पति अपने साले को राखी बंधवाने के लिए पत्नी को लेकर ससुराल जा रहा था।
विज्ञापन


मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव निवासी गौरी राम (35) पुत्र विंदेश्वरी घर रहकर मजदूरी करता था। वह तीन बेटी और दो बेटों का पिता था। शनिवार के दिन रक्षाबंधन का त्यौहार होने पर गौरी अपनी पत्नी फूला देवी (33) को साइकल पर बैठाकर अपने साले को राखी बंधवाने के लिए बिलरियागंज थाने के बिंदवल जयराजपुर गांव स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। बनकट बाजार के आगे बलिया कल्यानपुर गांव के पास जीयनपुर से आजमगढ़ तेज गति से जा रही बस ने साइकल में पीछे से जोरदार टक्कर मारी। जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े और बस उन्हें कुचलते हुए निकल गई। हादसे की जानकारी होने पर बस चालक तेजी से गाड़ी लेकर भागने लगा। लेकिन आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी जिस पर पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर बस को कब्जे में ले लिया।
 
घटना के बाद गौरी और फूला की पहचान को लेकर पुलिस लोगों से पूछताछ कर ही रही थी कि तभी गौरी के गांव का एक व्यक्ति उधर से गुजरा और उसने उनकी शिनाख्त की। पुलिस ने घर वालों को सूचना देने के साथ शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में मां-बाप की मौत होने से जहां उनके पांचो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं उसके ससुराल सहित अन्य नात रिश्तेदार भी दुखी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें