फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि आज

Sun, 30 Aug 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद दिवस पर रविवार को नत्थूपुर गांव में कारगिल शहीद रामसमुझ यादव की याद में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया है। जिसकी तैयारी पूर्ण कर ली गई है।
विज्ञापन


 रामसमुझ यादव के छोटे भाई प्रमोद यादव ने बताया कि शहीद मेला के लिए 35 फुट चौड़ा और 30 फुट लंबा मंच बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि श्रद्धांजलि सभा में भोजपुरी अभिनेता और गायक अरविंद अकेला बिरहा के माध्यम लोगों में जोश भरने का कार्य करेंगे और बच्चों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जाएगी।

बताते चलें कि सगड़ी तहसील क्षेत्र के नत्थूपुर गांव निवासी शहीद रामसमुझ यादव बटालियन 13 कुमाऊं रेजीमेंट में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। कारगिल युद्घ के दौरान उ्होंने अदम्य साहस का परिचय देते हुए तीन पाकिस्तानी सैनिकों का सर कलम कर दिया। 30 अगस्त 1999 को वह शहीद हो गए। उन्हीं की स्मृति में इस शहीद मेले का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें