फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क के बैठे थे छोटे बाबू, डीएम ने लगाया सौ रुपए का जुर्माना

विज्ञापन
डीआईओएस कार्यालय का निरीक्षण करते डीएम राजेश कुमार। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए डीएम ने शुक्रवार को डीआईओएस कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां एक कनिष्ठ लिपिक मोहन राम बिना मास्क के बैठे मिले। डीएम ने उन पर 100 रुपये जुर्माना लगा दिया। उनके साथ सभी को नसीहत दी कि गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करें।
विज्ञापन

डीएम राजेश कुमार ने शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीआईओएस और दो कर्मचारी नहीं थे। पूछने पर पता चला कि वो हाईकोर्ट गए हैं। शेष कर्मचारी उपस्थित मिले। कोविड हेल्प डेस्क उपलब्ध मिला। डीआईओएस को निर्देश फोन पर दिए कि कोविड हेल्प डेस्क को और क्रियाशील करें। कार्यालय परिसर को सुबह-शाम सैनिटाइज कराए और मास्क अवश्य लगाए। अलमारियों पर स्लिप लगा नहीं मिला। ट्यूबलाइट खराब होने से रोशनी कम थी। इसको भी ठीक कराने के निर्देश दिए। डिस्पैच कार्यालय में आलमारियां अव्यवस्थित मिलीं। ठीक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें