फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा के निजीकरण के विरोध 11वें दिन धरना रहा जारी

विज्ञापन
सिधारी स्थित विद्युत विभाग के कार्यलय पर निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन करते अधिकारी और कर्मचारी - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। नेशनल कोआर्डिनेशन कमेटी इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट)बिल 2020 और उर्जा क्षेत्र के निजीकरण के विरोध में राज्य विद्युत प्राविधिक कर्मचारी संघ द्वारा 11वें दिन शुक्रवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश यादव की अध्यक्षता में ध्यानाकर्षण धरना जारी रहा। विरोध प्रदर्शन करने वालों के हाथों में अपनी मांगों के समर्थन में निजीकरण विरोधी तख्तियां लेकर विरोध व्यक्त कर रहे थे। वक्ताओं ने कहा कि ऊर्जा के क्षेत्र में किए जा रहे निजीकरण के विरोध में कर्मचारी संघ भर में आंदोलित है लेकिन सरकार द्वारा उपेक्षात्मक रुख अपनाया जा रहा है। कहा कि निजीकरण की कार्यवाही को तेज करते हुए विद्युत अधिनियम 2020 को लाए जाने और बिजली क्षेत्र के निजीकरण की घोषणा से पूरे देश एवं प्रदेश के उर्जा क्षेत्र में कार्यरत अभियंता और जूनियर इंजीनियर कर्मचारी अपने-अपने भविष्य को लेकर चिंतित और उद्वेलित है। जिला सचिव आशुतोष यादव ने कहा कि सरकार को निजीकरण के फैसले को वापस ले लेना चाहिए। धरने का संचालन प्रभु नारायण पांडेय प्रेमी ने किया। इस मौके पर चंदन यादव, राम उजागिर, सुरेंद्र यादव, पंकज प्रजापति, आकाशदीप यादव, काशीनाथ गुप्ता, ज्योति उपाध्याय, छेदी लाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें