फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन की सफलता पर शिक्ष्ाकों में खुशी

Wed, 08 Apr 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ रामजन्म सिंह गुट और माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा की संयुक्त बैठक बुधवार को शिब्ली नेशनल इंटर कालेज में हुई। जिसमें शिक्षकों ने प्रांतीय अध्यक्ष रामजन्म सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष रामजन्म सिंह ने कहा कि शिक्षकों के संघर्ष के बल पर प्रदेश की सरकार उनकी मांगें मानने पर सहमत हुई। अब अगली लड़ाई की मंजिल अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त अध्यापकों और कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना से आच्छादित कराना है।

व्यावसायिक और कंप्यूटर शिक्षकों को पूर्णकालिक शिक्षक का दर्जा दिलाना हमारी वरीयता में शामिल है। जिलाध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा कि सबसे बड़ी खुशी की बात यह है कि अध्यापक इस संघर्ष में अपने मौलिक तेवर और लय में नजर आए। जिला मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि यदि शिक्षक इसी समर्पण के साथ आगे बढ़े तो हमारी सफलताओं को कोई भी शक्ति नहीं रोक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रांतीय मंत्री वीरेंद्र सिंह, अबरार अहमद, परवेज खान, रणवीर सिंह, शिवशंकर चौहान, जयराम गुप्ता, लालजी सिंह, दिलराम यादव, कोमल यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें