फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम दिन जोश में दिखे सपाजन

Wed, 12 Aug 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी की साइकल यात्रा के अंतिम दिन पदाधिकारी और कार्यकर्ता जोश में दिखे। विकास कार्यों का लेखाजोखा जनमानस में पहुंचाने के लिए सपाजनों ने खूब साइकल दौड़ाई। पार्टी की नीतियों और प्रदेश सरकार की योजनाओं से लोगों को अवगत काया।
विज्ञापन


 सदर विधानसभा के रानी की सराय ब्लाक के सैदवारा से परिवहन मंत्री दुुर्गा प्रसाद यादव के नेतृत्व में साइकल यात्रा निकाली गई। विभिन्न हिस्सों में गई। कैबिनेट मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उनके साथ हरिश्चंद्र यादव, मनोज यादव, दीपचंद, राजेंद्र, महादेव, गुफरान आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

बिंद्राबाजार : दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक आदिल शेख के नेतृत्व में साइकल यात्रा निकाली गई। साइकल यात्रा में रामआश्ररे चौहान, मो. आसिफ, रामनयन यादव, रामनयन यादव, शशिकांत सरोज, मु. तारिक आदि शामिल थे। सठियांव : मुबारकपुर विधानसभा के जहानागंज क्षेत्र के भुजही से सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में साइकल यात्रा निकाली गई। यात्रा में दीपचंद विशारद, यशवंत सिंह, रमेश कन्नौजिया, शोभनाथ यादव, देवसी यादव, राधेश्याम भारती गुल्लू यादव आदि कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन


अंबारी : दीदारगंज विधानसभा से सपा नेता राम रतन यादव के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकली, जो असई बाजार  से सिकरौर बाजार तक गई। इस दौरान सुबाष सरोज, जितेंद्र बागी, विजयलाल यादव, अखिलेश कुमार, मनोज कुमार आदि लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें