फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों से देवालय तक गूंजा नमः शिवाय

Tue, 11 Aug 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सावन के दूसरे सोमवार को नगर क्षेत्र के भंवरनाथ सहित जिले के अन्य शिवमंदिरों में दर्शन के लिए सुबह से ही शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा था। घरों ले कर देवालयों तक हर जगह शिव स्तुति के श्लोक गूंजते रहे। शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान हर-हर महादेव और बोलबम के जयकारे से वातावरण शिवमय हो गया था।
विज्ञापन

 सोमवार की सुबह शिवमंदिरों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा पड़ा। नगर के भंवरनाथ मंदिर पर तो शिव शंकर को जलाभिषेक करने के लिए भक्तों में होड़ लगी रही। वहीं मंदिर परिसर के बाहर लगे मेलें में बच्चों ने जमकर खिलौनों की खरीदारी की। यही हाल नगर के एलवल त्रिमुहानी, मातबरगंज शंकर तिराहा, बौरहवा बाबा, नरौली, पंचदेव मंदिर, पुरानी कोतवाली, कटरा सहित अन्य शिवमंदिरों का था। इस दौरान शिवभक्तों द्वारा लगाए जा रहे हर-हर महादेव के जयकारे और घंटा-घडिय़ाल की आवाज से क्षेत्र शिवमय हो गया। मेजवां संवाददाता के अनुसार फूलपुर सहित ग्रामीण इलाकों में भोले भंडारी को जल चढ़ाने को रेला उमड़ पड़ा। इसके अलावा निकटवर्ती दुर्वासाधाम में छित्तेपुर, सिकरौर, सरायमीर, अंबारी, जगदीशपुर, मार्टिनगंज, दीदारगंज, मुंडियार, मनरा, खुरासो, पल्थी आदि स्थानों पर भी शिवमंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भीड़  लगी रही। कटानी बाजार संवाददाता के अनुसार भैरो बाबा धाम पर जलाभिषेक को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
इस दौरान लोगों द्वारा लगाए जा रहे बोलबम के जयकारे से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया। भैरो बाबा धाम पर पूरे दिन भोलेबाबा के दर्शन का तांता लगा रहा। वहीं मन्नत पूरी होने पर कुछ भक्तों ने कढ़ाही आदि चढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें