ब्रह्मस्थान स्थित सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडिय में शुक्रवार को मिशन महोत्सव के अंतर्गत स्व. श्याम कुंवर सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पैरा मेडिकल द्वितीय वर्ष ने पैरा मेडिकल प्रथम वर्ष की टीम को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन निदेशक डा. अशोक सिंह और बिजनेस मैनेजर श्रीमती बीना सिंह ने स्व. श्याम कुंवर सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उद्घाटन मैच शिवालिक आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज और मिशन अस्पताल स्टाप के बीच खेला गया। जिसमें मिशन अस्पताल की टीम ने दस रनों से जीत दर्ज किया।
अंत में फाइनल मैच पैरा मेडिकल प्रथम वर्ष और पैरा मेडिकल द्वितीय वर्ष की टीम के बीच खेला गया। जिसमें पैरा मेडिकल द्वितीय वर्ष ने टास जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में आठ विकेट खोकर 62 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पैरा मेडिकल प्रथम वर्ष की टीम 45 रन ही बना सकी।
पुरस्कार वितरण डा. अशोक सिंह, बीना सिंह,डा. रामजी सिंह ने किया। मैन आफ द मैच और मैन आफ द सीरिज का पुरस्कार पैरा मेडिकल द्वितीय वर्ष की टीम के खिलाड़ी अब्दुल जैद को दिया गया। इस मौके पर डा. अजीत पांडेय, डा. पंकज सिंह, सोनू सिंह, अरुण श्रीवास्तव, एके रस्तोगी, डा. एलसी पटेल आदि थे।