फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जिया राय ने तैराकी में जीता एक और गोल्ड मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। तहसील क्षेत्र की निवासी जिया राय ने चार जनवरी को पोरबंदर में हुई नेशनल ओपन सी स्विमिंग चैंपियनशिप में पांच किमी पैरा इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। इसे लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों में हर्ष व्याप्त है। क्षेत्र के अलमुद्दीनपुर निवासी जिया राय के पिता मदन राय ने बताया यह कार्यक्रम स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की देखरेख में श्रीराम सी स्विमिंग क्लब की ओर से आयोजित किया गया था।
विज्ञापन

जिया राय इससे पहले 2019, 2020, 2022, 2023 और 2024 में यह टूर्नामेंट जीत चुकी हैं। जिया लगातार छह वर्षों तक नेशनल ओपन सी स्विमिंग चैंपियनशिप जीतने वाली भारत की पहली पैरा तैराक हैं। जिया को श्रीराम सी स्विमिंग क्लब के अध्यक्ष हर्षित रुघानी की ओर से ट्रॉफी और पदक प्रदान किया गया। जिया को इससे पहले कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। इसमें प्रतिष्ठित राष्ट्रीय विकलांगता पुरस्कार 2023 और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबी)- 2022, 18 वर्ष से कम आयु के नागरिकों का सर्वोच्च पुरस्कार, उत्तर प्रदेश विकलांगता पुरस्कार-2021, शिवर-कैनेडी शामिल हैं। जिया राय 16 वर्षीय ऑटिज़्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर की शिकार है। दिव्यांगता के बावजूद वह भारत की अंतरर्राष्ट्रीय ओपन वॉटर पैरा तैराक और ओपन वॉटर तैराकी में विश्व रिकॉर्ड धारक हैं। हाल ही में उन्होंने 28 जुलाई 2024 को इंग्लैंड से फ्रांस तक की 34 किलोमीटर की दूरी वाले दुनिया के सबसे कठिन इंग्लिश चैनल को 17 घंटे और 25 मिनट में पार की थी। उन्होंने छह सदस्यीय रिले टीम के रूप में मुंबई से गोवा और वापस वसई किले तक 11 दिन 22 घंटे और 13 मिनट में 1,100 किलोमीटर की दूरी तय करके देश को गौरवान्वित किया है। वह टीम की सबसे कम उम्र की और एकमात्र एकल महिला प्रतिभागी हैं। जिया राय 34 से अधिक स्वर्ण पदक जीत चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें