फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू से धमका कर महिला के उतरवा लिए जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
पवई। पिकअप सवार चोरों का आतंक एक बार फिर शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार की रात पिकअप सवार चोरों ने एक महिला को चाकू सटा कर उससे जेवरात उतरवा लिए तो वहीं दो लोगों के घरों के बाहर बंधी पांच बकरियां खोल ले गए। पीड़ितों ने घटना के बाबत पवई थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

पवई थाना क्षेत्र के मुत्कल्लीपुर गांव बृहस्पतिवार की देर रात पिकअप सवार चोरों ने मुमताज अहमद के घर के बाहर बंधी दो और पतिराम के घर के बाहर बंधी तीन बकरियां खोल लिए और पिकअप पर लाद लिए। इसके बाद पिकअप सवार चोर कुछ दूरी पर स्थित त्रिभुवन के घर के पास पहुंचे। यहां त्रिभुवन की पत्नी शीला देवी अपने बरामदे में सो रही थी। चोरों ने यहां शीला से पानी पीने के लिए हैंडपाइप के बारे में पूछा। शीला हैंडपाइप के बारे में बताने के लिए उठ कर बाहर आई तो चार युवकों ने उसे घेर लिया और एक ने गले पर चाकू सटा दिया। इसके बाद चोरों ने शोर मचाने पर गला काट देने की धमकी देते हुए गले से सोने की चेन, कनफूल, पायल आदि उतरवा लिए। इसके बाद चोर पिकअप पर सवार होकर फरार हो गए। चोरों के जाने के बाद शीला ने शोर मचाया तो परिजनों के साथ ही आसपास के लोग भी जाग गए। सुबह तीनों पीड़ित परिवार पवई थाने पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को देते हुए लिखित तहरीर भी दिया। थाना क्षेत्र में पिकअप सवार चोरों का आतंक पूर्व में भी रहा है। एक बार फिर पुराने तर्ज पर घटना होते ही लोगों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें