फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सरकारी जमीन पर कब्जे के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। क्षेत्र के खालिसपुर के ग्रामीणों ने सोमवार को 250 बीघा सरकारी जमीन पर कब्जा के विरोध में गांव में तहसील प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। एसडीएम बूढ़नपुर पर संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र न लेने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि गांव में 250 बीघा सरकारी जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध निर्माण करा लिया है। खेती भी की जा रही है, नाले को पाट दिया गया है। काश्तकार जलभराव के कारण खेती नहीं कर पा रहे हैं। वर्षों से तहसील स्तर से लेकर मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने बताया कि सरकारी ज़मीन पर कब्जा करने वाले कुछ लोगों के खिलाफ 2022 में जुर्माना व बेदखली का आदेश हुआ था। इसका पालन आज तक नहीं किया गया। उसी को लेकर शनिवार को तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर लोग शिकायती पत्र देने तहसील पहुंचे थे लेकिन एसडीएम ने पत्रक नहीं लिया। इससे ग्रामीणों में रोष है। गोपालगंज पॉवर हाउस के पास भी सरकारी जमीन पर लोगों ने कब्जा कर लिया है। अगर बीस दिन में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो गांव में डॉॅ. आंबेडकर प्रतिमा के नीचे भूख हड़ताल पर बैठने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में दीपचंद दूबे, धर्मराज यादव, रणजीत सिंह, राणा सिंह, सुरेंद्र, राजेश कुमार, गणेश, रामआसरे, मिठाई, लालता आदि मौजूद थे।
जो आदेश हुआ होगा उस पर कार्रवाई होगी, जितनी भी जमीन अवैध कब्जे में है, सभी खाली होगी। मुकदमा भी दर्ज होगा। समाधान दिवस पर पत्रक न लेने का ग्रामीणों का आरोप बेबुनियाद है। सबका शिकायती पत्र लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी, एसडीएम बूढ़नपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें