ठेकमा। क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीती रात अज्ञात चोरों ने दो अलग-अलग घरों का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात, नकदी और कीमती सामान चुरा लिया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, पहली घटना अनिल गिरी पुत्र श्यामाप्यारे गिरी के घर पर हुई। चोर छत के सहारे घर में दाखिल हुए और अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए।
दूसरी घटना लालमनि गिरी के घर पर घटी, जहां चोरों ने बिल्कुल उसी तरीके से वारदात को अंजाम दिया। दोनों ही परिवार एक बच्चे की मृत्यु के कारण बगल के गांव गए हुए थे, और शोक में शामिल होने के बाद जब रात को लौटे तो घर के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और फोरेंसिक टीम की मदद से सुराग जुटाया। थानाध्यक्ष बरदह राजीव कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।