फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट भट्ठा संचालक के घर से जेवर, नकद चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी ईंट भट्ठा संचालक के घर में शुक्रवार की रात घुसे चोर लाखों की नकदी व जेवरात उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। डॉग स्क्वायड की भी पुलिस ने जांच में मदद ली गई।
विज्ञापन

शाहपुर गांव निवासी लालजी यादव ईंट भट्ठा संचालक हैं। शुक्रवार की रात साढ़े नौ बजे वह मिल्कीपुर बाजार से घर पहुंचे। जहां से वह साढ़े चार लाख रुपये लेकर आए थे और उसे घर में रखने के बाद खाना खा कर बाहर बरामदे में सो गए। उनकी पत्नी उर्मिला देवी व 80 वर्षीया मां घर के अंदर सो रही थी। लाल जी का पुत्र आलोक यादव यादव घर के बाहरी कमरे में सो रहा था। रात में अज्ञात चोर छत पर चढ़ कर आंगन में उतर आए। इसके बाद घर के अंदर एक कमरे में रखे आलमारी व बक्से को तोड़ कर साढ़े चार लाख रुपये नकद के अलावा लगभग 15 लाख के आभूषण चुरा ले गए। जाते समय चोर घर के अंदर से बंद दरवाजा खोल कर आराम से निकल गए। सुबह होने पर घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना पुलिस को दी गई। चोरी की बड़ी घटना होने की जानकारी होते ही पुलिस के हाथपांव फूल गए। पवई थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच की कवायद में जुट गई। पुलिस ने डॉग स्क्वॉड को भी बुला लिया। पीड़ित ईंट भट्ठा व्यवसायी से घटना के बाबत पवई थाने पर तहरीर दे दी है।
0
चोरी की घटना की तहरीर मिली है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। डॉग स्क्वॉड को भी जांच के लिए बुलाया गया था। फिलहाल कोई सुराग नहीं मिला है। जल्द ही चोरी की इस घटना का खुलासा पुलिस कर देगी।-ब्रह्मदीन पांडेय, थानाध्यक्ष, पवई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें