फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर जनेश्वर मिश्र को किया याद

Sat, 06 Aug 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमरउजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
सपा कार्यालय पर जानेश्वर मिश्र को श्रद्धांजलि देते विद्युत राज्य मंत्री वसीम अहमद और पार्टी कार्यकर्ता।
विज्ञापन
समाजवादी चिंतक जनेश्वर मिश्र की जयंती शुक्रवार को कलेक्ट्री कचहरी स्थित पार्टी कार्यालय में मनाई गई। इस अवसर पर सपाजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया गया। साथ ही प्रदेश में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में फिर अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने उनके द्वारा समाज में व्याप्त गैर बराबरी, शोषण और अन्याय के विरूद्ध किए संघर्षों को याद किया।
विज्ञापन


  वनमंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि डॉ. राममनोहर लोहिया और जनेश्वर मिश्र ने जो समाजवादी रास्ता बताया था, उस पर चल कर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के आखिरी व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का काम कर रही है।

जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने जनेश्वर मिश्र को महान नेता बताते हुए कहा कि वह सच्चे अर्थों में समाजवादी थे। सादगी, सिद्धांतों के निष्ठा और अन्याय के खिलाफ डट कर खड़े होना उनकी खासियत थी। मुलायम सिंह यादव ने डा. राममनोहर लोहिया के सिद्धांतों को लेकर जब असमानता, अन्याय और शोषण के विरूद्ध संघर्ष छेड़ा तो वे अग्रिम पंक्ति के नेताओं में थे। उन्होंने कहा कि जिस समाज की परिकल्पना डा. लोहिया और जनेश्वर मिश्र ने किया वह सपना साकार हो रहा है।
विज्ञापन


गरीब की झोपड़ी में रोशनी और एंबुलेंस के अलावा उनके बच्चों को लैपटाप देकर अखिलेश यादव ने समाज के अंतमि व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया है। राज्यमंत्री वसीम अहमद ने भी श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर हरिप्रसाद दूबे,  विधायक बेचई सरोज, डा. राजाराम सिंह, दूधनाथ सरोज, आरपी राय, श्यामनरायन यादव, लालमनि राजभर, डा. हरिराम, परवेज अहमद, सुनीता सिंह, किरन श्रीवास्तव आदि रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें