फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पांच सहकारी समितियों पर नहीं खुल सके जन औषधि केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को नजदीक में सस्ती दर पर जेनरिक दवाएं उपलब्ध कराने की योजना जिले में धीमी गति से चल रही है। जन औषधि केंद्र खोलने के लिए जिले की सात साधन सहकारी समितियों का चयन किया गया था।
विज्ञापन

करीब डेढ़ साल से अधिक समय बीतने के बाद भी इनमें से सिर्फ दो समितियों पर ही केंद्रों का संचालन शुरू हो सका है। पांच समितियों पर अभी तक जन औषधि केंद्र नहीं खुल पाए हैं।
सहकारी समितियों की आय बढ़ाने और ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए समितियों पर जन औषधि केंद्र खोलने की योजना शुरू की गई थी।
इसके तहत फूलपुर ब्लॉक की खरसहन कला, पल्हना की जमुई चक भटौली, रानी की सराय की रानी की सराय समिति, मेंहनगर की डीहा समस्ती व मेंहनगर समिति, अहरौला की गजईपुर मुंडेरा और मार्टीनगंज की बनगांव सहकारी समिति को चिह्नित किया गया था।
विज्ञापन

इनमें से एक वर्ष पहले खरसहन कला और जमुई चक भटौली समितियों पर जन औषधि केंद्रों का संचालन शुरू हो गया। अन्य सहकारी समितियों पर अब तक जन औषधि केंद्र नहीं खुल सके हैं।
ऐसे में इन समितियों के क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों को जेनरिक दवाओं के लिए दूसरे स्थानों पर जाना पड़ रहा है। मजबूरी में लोग निजी मेडिकल स्टोरों से दवाएं खरीद रहे हैं, जहां उन्हें अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है।
00
पांचों समितियों पर जन औषधि केंद्र के लिए बी. फार्मा डिग्रीधारक ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं। दिल्ली से संस्तुति होना है। प्रक्रिया चल रही है। वहां से स्टोर कोड और आईडी मिलते ही समितियों पर केंद्र का संचालन शुरू हो जाएगा। -अजय कुमार, एआर सहकारिता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें