फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेला-खोमचा वालों ने मंडियों में किया हंगामा, बंद कराने की कोशिश

विज्ञापन
बेलइसा मंडी में दुकानदारों को दुकान बंद करने के लिए प्रदर्शन करते ठेला और खोमचा वाले। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। पुलिस प्रशासन की ओर से सड़क की पटरियों पर ठेला-खोमचा लगाने पर लगाई गई रोक से नाराज ठेला-खोमचा विक्रेताओं ने रविवार को भी अपना धंधा बंद रखा। लामबंद हुए ठेला-खोमचा वालों ने जुलूस निकाला और मुख्य चौक से बेलइसा मंडी पहुंच कर हंगामा किया। इस दौरान मंडियों की दुुकानों को भी बंद कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद सड़कों की पटरियों से अतिक्रमण हटवाने व जाम के झाम से मुक्ति को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय हो उठा है। दो-तीन दिनों से लाउडस्पीकर द्वारा सूचना प्रसारित कराई जा रही है कि पटरियों पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदार अपना अतिक्रमण हटा ले। इसके साथ ही ठेला-खोमचा वालों को भी निर्देशित किया जा रहा है कि वे सड़क की पटरियों पर ठेला-खोमचा लेकर नहीं निकलें। पुलिस प्रशासन ने इसके लिए 14 सितंबर तक का समय भी निर्धारित किया था। इसे लेकर ठेला-खोमचा वाले अब पूरी तरह से आक्रोशित हो उठे है। शनिवार से ही इनके द्वारा शासन के इस फरमान का विरोध किया जाना शुरू कर दिया गया है। शनिवार को जहां शहर कोतवाली का घेराव किया गया था तो वहीं रविवार को दलालघाट से जुलूस की शक्ल में ठेला-खोमचा वाले निकले और मुख्य चौक स्थित मंडी में पहुंच कर हंगामा किया। इसके पश्चात ठेला-खोमचा वालों का जुलूस बेलइसा मंडी पहुंचा और वहां भी प्रशासन की कवायद का विरोध करते हुए जम कर नारेबाजी करने के साथ ही दुकानों को बंद कराने का प्रयास किया गया। ठेला खोमचा वालों ने ऐलान किया कि शासन-प्रशासन के इस कवायद का पुरजोर विरोध किया जायेगा। मंडियों को बंद कराने के साथ ही जरूरत पड़ने पर बाजार भी बंद कराया जायेगा। प्रदर्शन करने वालों में लटठु सोनकर, प्रदीप, गुड्डू, राजकुमार, राजू, रनवीर, राजेश, झिनक, विक्की, चंदा सोनकर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें