सपा द्वारा बजट पर सवाल खड़े करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सपा कोई दल है क्या? वह एक जातिवादी, परिवारवादी और मुस्लिम तुष्टीकरण वाली पार्टी है। 2017 से पहले आपने देखा होगा कि प्रदेश में गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार चरम पर था। यह बजट गरीबों, युवाओं, महिलाओं का बजट है। यह बजट देश हित में है।
कहा कि आज आजमगढ़ से चल कर कोई भी बेटी रात के 12 बजे लखनऊ जा सकती है। हाल में सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम के बयानों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि कोई कुछ कहे इससे मतलब नहीं। सरकार और संगठन मिलकर जनता के हित के लिए कार्य कर रहे हैं।