फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्धों पर आरोप तय होने से संजरपुर में तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। साल 2008 में राजस्थान प्रदेश की राजधानी जयपुर में हुए सिलसिलेवार बम धमाके के मामले की चल रही अदालत में सुनवाई के दौरान आजमगढ़ जिले के चार युवकों को दोषी करार दे दिया गया। इनके खिलाफ जल्द अदालत अपना फैसला सुनाएगा। आरोपियों के दोषी पाए जाने के बाद से इनके सगे संबंधियों में गुस्सा है। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए सीओ फूलपुर के नेतृत्व में संजरपुर गांव में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। माहौल पर भी सख्त नजर रखी जा रही है। इन चारों युवकों के पांचवें साथी को पहले ही हैदराबाद की अदालत फांसी की सजा सुना चुकी है। परिवार के लोग उन संगठनों पर नजर लगाए हुए हैं, जो इन्हें बचाने के लिए लड़ाई लड़ रहे थे।
विज्ञापन

खुफिया विभाग के मुताबिक जिन संदिग्ध युवकों को दोषी करार दिया गया है, उसमें सरायमीर थाने के संजरपुर गांव निवासी मो. सैफ, सलमान के अलावा रौनापार थाने के चांदपट्टी निवासी सरवर और शहर के बदरका मोहल्ला निवासी सरफू रहमान है। बता दें कि साल 2007-08 में जयपुर में सिलसिलेवार बम धमाका हुआ था। इसमें कई लोगों की मौत और कई लोग घायल हो गए थे। इस ब्लास्ट के बाद पुलिस टीम जांच में जुटी हुई थी। इसी बीच दिल्ली में भी कई जगह धमाका हुआ था। दिल्ली की घटना की जांच में पता चला कि बम धमाका करने में इंडियन मुजाहिदीन के सदस्यों का हाथ है। ये लोग दिल्ली के बाटला हाउस में छिपे हुए हैं। 19 सितंबर 2008 को बाटला हाउस में मुठभेड़ हुई थी। इसमें आतिफ, अमीन और मो. साजिद मारे गए थे। जबकि मो. सैफ और आरिज खान फरार हो गए। जबकि जीशान को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे हुई पूछताछ के दौरान अन्य आरोपियों का नाम और पता प्रकाश में आया। जिन्हें बाद में अलग-अलग ठिकानों से सुरक्षा एजेंसियों ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान इन सभी ने जुर्म स्वीकार किया। तभी से इनके खिलाफ अदालत में मुकदमे की सुनवाई चल रही थी। बुधवार को जयपुर की अदालत ने सुनवाई के दौरान इन चार युवकों को बम ब्लास्ट के मामले में दोषी करार देते हुए फैसला सुरक्षित कर लिया है। जल्द ही फैसला सुनाया जाएगा। बता दें कि इन चारो आरोपियों के अलावा इनके पांचवें साथी असदुल्लाह उर्फ हड्डी उर्फ डैनियल को हैदराबाद की अदालत पहले ही फांसी की सजा सुना चुकी है।
बम ब्लास्ट के मामले में जिले के चार युवकों को दोषी करार दिए जाने के बाद संजरपुर में सीओ फूलपुर के नेतृत्व में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। शेष अन्य जगहों के हालात पर अन्य माध्यमों से नजर रखी जा रही है। - नरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें