फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद बदमाश ने मांगी प्रबंधक से रंगदारी

Tue, 16 Feb 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया जिला कारागार में निरुद्ध बदमाश ने तरवां थाना क्षेत्र के एक कॉलेज प्रबंधक को फोन कर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रकम महराजगंज जेल में बंद चर्चित बदमाश श्यामबाबू पासी के यहां पहुंचाने को कहा है।
विज्ञापन


 रकम न मिलने पर प्रबंधक के परिवारवालों को जान से मार देने की धमकी भी दी गई है। इससे प्रबंधक का पूरा परिवार दहशत में हैं। बार-बार आ रहे फोन से तंग प्रबंधक ने सोमवार को एसपी से गुहार लगाई। जिस पर उन्होंने क्राइम ब्रांच को जांच सौंपी है।

बकौल कॉलेज प्रबंधक, पांच फरवरी से उसे लगातार धमकी भरे फोन आ रहे हैं। फोन करने वाला बदमाश खुद को श्यामबाबू गिरोह का सदस्य बताते हुए दस लाख रुपये मांग रहा है। रकम न देने पर उसने धमकी दी कि रुपये और जीवन में से एक चुन लो।
विज्ञापन


भयभीत प्रबंधक ने यह बात अपने परिवार और रिश्र्तेदारों को बताई तो वह भी दहशत में आ गए। हालत यह है कि प्रबंधक के विद्यालय न जाने से हाईस्कूल और इंटर के छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्र आदि नहीं बंट पा रहे है।
विज्ञापन


प्रबंधक ने सात फरवरी को इस मामले की शिकायत तरवां थाने में की थी। लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर उसने एसपी से मुलाकात कर अपनी व्यथा सुनाई।

प्रभारी निरीक्षक तरवां अनिल चंद तिवारी ने बताया कि अब तक की जांच में पता चला है कि फोन करने वाला बदमाश बलिया जेल में बंद है।

वह श्यामबाबू पासी गिरोह का सदस्य है और सारी रकम महराजगंज जेल में बंद अपने आका श्यामबाबू के यहां पहुंचाने को कह रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें