फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: चीनी महंगी होने से गुड़ के दामों में उछाल

विज्ञापन
ठेले पर भेली बेचता युवक। संवाद - फोटो : चोरी के खुलासे को लेकर बछगांव चौकी पर धरना देते व्यापारी व ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
चीनी के दामों में बढ़ोतरी का असर अब गुड़, भेली के बाजार पर भी दिखाई देने लगा है। चीनी महंगी होने के बाद गुड़ की मांग बढ़ने से इसके दाम में भी तेजी आ गई है। बाजार में गुड़ 70 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है।
विज्ञापन

थोक बाजार में इसका भाव करीब 60 रुपये किलो है, जबकि कुछ स्थानों पर इससे भी अधिक कीमत पर बिक्री हो रही है। पिछले वर्ष इसी समय गुड़ 40 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बिक रहा था। गुड़ के दाम में करीब 30 रुपये प्रति किलो की वृद्धि हुई है।
बाजार में भेली पिछले महीने 70 से 80 रुपये प्रति किलो बिक रही थी। इस समय मूंगफली वाली भेली 120 रुपये तो अन्य भेली 100 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। कारोबारी मनोज गुप्ता ने बताया कि चीनी के दाम बढ़ने के बाद ग्राहकों ने गुड़ और भेली की ओर रुख किया है।
विज्ञापन

मांग बढ़ने के कारण बाजार में दोनों के भाव बढ़ गए हैं। आने वाले दिनों में मांग और बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है। पहले जो ग्राहक चीनी का अधिक इस्तेमाल करते थे, उनमें से कई अब गुड़ खरीद रहे हैं।
दुकानदार रमेश कुमार ने बताया कि वाराणसी से भेली मंगाई जा रही है, जबकि गुड़ लोकल में ही मिल जा रहा है। ग्राहकों को अब गुड़ खरीदने में भी पहले की तुलना में अधिक रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

‘शुगर फ्री’ होने के कारण चाय, दूध और घरेलू उपयोग के अलावा कई लोग मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री तैयार करने में भी गुड़ का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें