शहीद जवान की माता चंपा देवी, पत्नी कविता सिंह, पिता राणा सिंह, तथा उनके पुत्र समर सिंह (13) और कार्तिकेय (9) का रो-रोकर बुरा हाल था। भाई हरिओम सिंह भी अपने भाई की यादों में बेसुध नजर आए। रविवार की सुबह अंबेडकर नगर स्थित श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
इस अवसर पर आईटीबीपी के इंस्पेक्टर दीपू सिंह, सेनानायक संजय कुमार, उपजिलाधिकारी अभयराज पांडेय, क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर अजय प्रताप सिंह, अतरौलिया थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार दुबे, एसआई पवन सिंह सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी सहित भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर यादव, संतोष यादव, अखंड प्रताप सिंह, रवि प्रताप सिंह, हर्षित सिंह, गुडलक सिंह, चंद्रजीत यादव आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।